फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डाटा बेस क्रैश होने से जेएमसी की वेबसाइट तीसरे दिन भी बंद, सुविधाओं के लिए दिनभर भटकते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जरूरी सेवाओं का लाभ नहीं ले पाए शहरवासी, ऑनलाइन अधिकांश सेवाएं बंद
विज्ञापन

- लोगों को काम करवाने के लिए आना पड़ा कार्यालय में, दिनभर परेशान रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डाटा बेस क्रैश होने से नगर निगम (जेएमसी) जम्मू की वेबसाइट तीसरे दिन बंद रही। इस कारण शहर के लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया। लोग मोबाइल और लैपटॉप से साइट को बार-बार सर्च करते रहे, लेकिन साइट नहीं चली।
मौजूदा समय में नगर निगम की ओर से 13 से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन दी जा रहीं हैं। 30 अप्रैल से साइट बंद है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार डाटा बेस क्रैश हुआ है, जिसका समाधान किया जा रहा है। डाटा को फिर से रिकवर किया जा रहा है। इसके बाद साइट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन सेवाओं का हर रोज एक हजार से ज्यादा लोग लाभ उठाते हैं। सबसे ज्यादा ऑनलाइन काल टैंकर सुविधा के लिए आती हैं। सुविधा न मिलने पर जरूरी काम के लिए लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। अलग-अलग विंगों में लोगों की दिनभर आवाजाही रही। अधिकारी समस्या का हल करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन माईजम्मू.इन वेबसाइट क्लिक करने के बाद भी नहीं खुली।


ये सेवाएं मिलती हैं ऑनलाइन
-ऑनलाइन पब्लिक ग्रिविनेंस सिस्टम : ऑनलाइन पब्लिक ग्रिविनेंस सिस्टम में लोग रास्ते, नालियों, नालों की समस्याओं को भेजते हैं। इसके बाद नगर निगम इन पर कार्रवाई करता है। रोजाना औसतन 40 से 50 शिकायतें आती हैं

-वाटर टैंकर : वाटर टैंकर के लिए बुकिंग साइट के माध्यम से की जाती है। जैसे ही लोग क्लिक करें तो साइट नहीं खुली। इसके बाद लोगों को अधिकारियों को फोन करने पड़े। अधिकारी ऑनलाइन आवेदन और पैसा जमा करवाने को कहते रहे। हर रोज 250 टैंकरों की सुविधा दी जाती है। कुल 500 बुकिंग होती है

-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र : नगर निगम में रोजाना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया जाता है। हर रोज 10 से 15 लोग ऑनलाइन आवेदन करते हैं

-ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन : घरों के विस्तार से पहले ऑनलाइन परमिशन लेनी होती है। एक दिन में औसतन 30 से 40 लोग आवेदन करते हैं। इसके बाद नगर निगम कार्रवाई करता है

-रेंट ऑफ शॉप, फ्लैट : शहरभर में नगर निगम की 1200 से ज्यादा दुकानें है। इसके अलावा अन्य जगहों में फ्लैट भी हैं। इनका किराया आनलाइन जमा होता है। साइट बंद होने के कारण नहीं हो पाया

-एनओसी, लाइसेंस : एनओसी या फिर लाइसेंस बनाने के लिए भी लोग परेशान हुए। लोगों को अब साइट ठीक होने के बाद कार्रवाई होने को कहा गया है। हर रोज 20 से 30 मामले पहुंचते हैं।

डॉग पंजीकरण : लोग पालतु कुत्तों के पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं कर पाए है। हर रोज दो से तीन लोग आवेदन करते हैं।

सीवरेज कनेक्शन परमिशन : सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए आवेदन आनलाइन करना होता है। साइट बंद होने के कारण देर शाम तक आवेदन नहीं हो पाया। रोजाना 10 से 15 लोग आवेदन करते हैं


अस्थायी व्यवधा, गड़बड़ी के कारण रिपोर्ट आने पर ही पता चलेंगे : आयुक्त
नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने कहा कि वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी व्यवधान है। आधिकारिक ऑनलाइन सेवा पोर्टल myjammu.in में वर्तमान में डाटा क्रैश हुआ है। इसकी जांच चल रही है। समस्या के हल के लिए एहतियाती उपाय किए हैं और जल्द संचालन बहाल करने के लिए काम जारी है। पोर्टल पर सेवाएं जल्द शुरू कर दी जाएंगी। लोग किसी भी सेवा-संबंधी आवश्यकता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-7207 के माध्यम से जेएमसी से संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली से टीम बुला ली गई है। गड़बड़ी की जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन



डाटा बेस क्रैश करने का डी डॉस लॉस भी रहता है। यानी वेबसाइट में क्षमता से ज्यादा डाटा होना है। जैसे ही डाटा क्षमता से अधिक होता है, तो डाटा बेस क्रैश की दिक्कत आती है। दूसरा कारण फाइल करप्ट होना भी होता है। इस कारण भी साइट में समस्या आती है।
-दिव्यवासु शर्मा, आईटी एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें