फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर निगम के 52 वार्डों की सीमाओं के विस्तार की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे के बाद परिसीमन के लिए शहरी विकास विभाग को निगम सचिव ने लिखा पत्र
विज्ञापन

7500 से अधिक जनसंख्या वाले वार्डों की सीमाएं अन्य में शामिल करने का प्रावधान
ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल
जम्मू। नगर निगम जम्मू के अधीन 75 में से 52 वार्डों के परिसीमन की तैयारी है। नियमों के तहत 75 वार्डों से अधिक वार्ड नहीं बनाए जा सकते हैं, ऐसे में जिन वार्डों की 7500 से अधिक आबादी होगी, वहां की सीमा को दूसरे वार्ड में शामिल करने का प्रावधान होगा। इसके लिए करवाए गए सर्वे के तहत ऐसे 52 वार्डों की सीमाओं में विस्तार हो जाएगा।
आबादी के आधार पर विभिन्न वार्डों का परिसीमन करवाया जाएगा। इसके लिए सर्वे के बाद शहरी विकास विभाग को निगम सचिव की ओर से एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कई वार्डों में वर्तमान स्थिति में बदलाव की संभावना को बताया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के तहत जम्मू शहर की आबादी लगभग सात लाख थी, लेकिन यह वर्तमान में यह लगभग 12 लाख तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

आबादी बढ़ने के साथ जन सुविधाओं के विस्तार की जरूरतें भी बढ़ती रही हैं। नियमों के तहत नए वार्ड का गठन नहीं होगा, लेकिन पहले से बनाए गए वार्डों की सीमाओं को दूसरी जगह शिफ्ट करके संतुलन बनाया जाएगा। नए परिसीमन की सूरत में इसका राजनीतिक, सामाजिक परिदृश्य में बदलाव होगा, जिसका असर निगम के चुनाव में देखने को मिलेगा।

चार प्रमुख विंग में काम करता है नगर निगम
नगर निगम प्रमुख रूप से आमजन की सुविधाओं के लिए प्रशासन, प्रवर्तन, राजस्व, स्वास्थ्य व स्वच्छता सहित निर्माण कार्यों के लिए अपने उत्तरदायित्व व लक्ष्य तय करता है। इससे शहर में जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी को केंद्र में रखकर वार्डों के परिसीमन का खाका खींचा गया है। नियमों के अनुसार एक वार्ड में जनसंख्या 7500 से कम नहीं रखी जानी चाहिए। कई वार्ड ऐसे भी हैं जिनकी जनसंख्या इनसे कई गुणा अधिक है। ग्रेटर कैलाश वार्ड नंबर 68 की जनसंख्या वर्तमान में 27000 तक बताई जा रही है।
विज्ञापन


-
कोट
परिसीमन के लिए जो सर्वे हुआ है उसका पत्र शहरी विकास विभाग को भेज दिया गया है। वहां से जैसे निर्देश होंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कई वार्डों में परिसीमन के बाद स्थितियों में बदलाव होगा। यह सब जनसुविधाएं बेहतर हों इसके लिए यह जरूरी है।
-चांद सिंह, सचिव, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें