फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेके सेट परीक्षा स्थगित, एफएसएल का ड्राइविंग स्किल टेस्ट कल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर उपजे हालत के चलते जम्मू-कश्मीर में विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल बंद
विज्ञापन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 13 मई से
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीमा पर मौजूदा हालत को देखते हुए जम्मू और कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की जाने वाली जेके सेट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 11 मई को प्रस्तावित थी। हालांकि, शनिवार को जेएंडके फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट होगा।
जम्मू-कश्मीर में विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल बंद हैं। साथ ही कई परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने 10 मई को ड्राइविंग टेस्ट ले रहा है। यह टेस्ट दोपहर साढ़े 12 बजे से जम्मू स्टेट मोटर गैरेज न्यू प्लाट में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेकेएसएसबी की वेबसाइट काम नहीं कर रही, जिस कारण अभ्यार्थियों को परीक्षा के आयोजन को लेकर जानकारी नहीं मिल रही है। जेकेएसएसबी की चेयरमैन इंदू कंवल चिब ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में कोई बदलाव नहीं है। बोर्ड परीक्षा के बाद के बाद अब कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी-2025 की परीक्षा 13 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें