फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महीनों से तोफ शेरखानियां में रह रहा था सुमित, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड में बिक्रम चौक के रहने वाले हर्ष का नाम सामने आ रहा
विज्ञापन

कई दिनों से काले रंग की ऑल्टो में अपने साथियों के साथ घूम रहा था हर्ष ,पुलिस को पता तक नहीं चला
अजय मीनिया
जम्मू। शहर के ज्वेल क्षेत्र में मारा गया गटरू गैंग का सरगना सुमित जंडयाल महीनों से जम्मू के तोफ शेरखानियां में फ्लैट लेकर रह रहा था। इसके बावजूद पुलिस को पता नहीं चल पाया। जबकि किसी भी जगह पर रहने वाले अज्ञात व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन होती है। हत्याकांड में बिक्रम चौक के रहने वाले हर्ष का नाम सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सुमित मंगलवार को सुबह अपने फ्लैट से विजयपुर की तरफ निकला था। ज्वेल चौक पर सुमित की कार के पीछे एक काले रंग की ऑल्टो कार थी। ये कार बिक्रम चौक के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर हर्ष ने 10 दिन पहले खरीदी थी। हर्ष ने अपनी कार से सुमित की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद हर्ष की कार से कुछ युवक निकले और सुमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कुछ युवक थार के आगे थे, उन्होंने भी गोलियां बरसाईं। पुलिस को ऑल्टो कार की तलाश है।
विज्ञापन




परमंडल रोड पर मिली स्कूटी
पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी परमंडल रोड पर मिली है। बताया जा रहा है कि संभवत: यही वो स्कूटी है, जिससे हमलावर फरार हुए। हत्याकांड में 4 से 6 आरोपी शामिल हैं। ये भी कहा जा रहा है कि सुमित का अक्सर गांधीनगर में आना जाना था।
विज्ञापन




बीट अफसर पर कार्रवाई क्यों नहीं
पिछले वर्ष मार्च में गैंगस्टर मोहन चीर की मोहाली में हत्या हुई थी। मोहन विजयपुर से बाहर कैसे गया, इसलिए सब इंस्पेक्टर समेत कुछ अन्य को सस्पेंड किया था। सुमित विजयपुर से बाहर जाकर रहने लगा था,फिर पर बीट अफसर पर कार्रवाई नहीं की गई।




जल्द कर लेंगे मामला हल
इस मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द हम मामले को सुलझा लेंगे

-आनंद जैन, एडीजी, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें