साफ-सफाई और मरम्मत होगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सालाना साफ-सफाई और मरम्मत के लिए रणबीर और तवी नहर को जनवरी माह के पहले सप्ताह से बंद किया जाएगा। इसके बाद मार्च माह में नहरों में पानी की आपूर्ति होगी। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू दी गई है। इस बारे में जल्द ही विभाग आदेश जारी करेगा।
रणबीर नहर से जिले के 22 और तवी नहर से 27 किलोमीटर क्षेत्र में फसलों की सिंचाई होती है। सबसे ज्यादा फायदा फसलों की बिजाई के दौरान होता है। जनवरी से मार्च तक किसी भी फसल की बिजाई नहीं होती है। ऐसे में इस दौरान नहरों की साफ-सफाई और मरम्मत की जाती है।
सिंचाई विभाग के तकनीकी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से पानी रोकने की तैयारी है। धान की फसल की बिजाई के समय पानी की आपूर्ति होगी।