फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बिना लाइसेंस वाले हथियार 10 दिन में जमा करने के निर्देश, जिला उपायुक्त ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 03 Apr 2023 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बिना लाइसेंस हथियार रखने वालों को जम्मू जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। दस दिन के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशनों में गन आदि जमा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
GUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना लाइसेंस हथियार रखने वालों को जम्मू जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। दस दिन के भीतर संबंधित पुलिस स्टेशनों में गन आदि जमा कराने के लिए कहा गया है। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला उपायुक्त अवनी लवासा की ओर से इस संबंधी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, 5 अगस्त 2022 को जिला उपायुक्त ने निर्देश दिया था कि अवैध रूप से बिना लाइसेंस हथियार रखने वाले अपने हथियार जमा कराएं, लेकिन जिला प्रशासन के ध्यान में आया है कि बहुत से लोगों ने अब भी हथियार जमा नहीं कराए हैं। जिला उपायुक्त ने साफ कहा है कि यह अंतिम मौका है। यदि अब भी लोग अपने हथियार जमा नहीं कराते तो इसे लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें