फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सांबा में पीएम मोदी के रैली स्थल के पास आतंकी हलचल के मिले इनपुट, सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 29 Jan 2019 05:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में संदिग्ध लोगों के देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तीन फरवरी को जिस जगह पर पीएम मोदी की रैली है उसी के पास यह हलचल देखी गयी है। इस दौरान कई ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाला और मार्गों पर नाके लगा कर वाहनों और लोगों की जांच की। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी और सेना के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को सांबा के विजयपुर में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही है। चार दिन पहले भी यहां तलाशी अभियान चलाया जा चुका है। आपको बता दें कि तीन फरवरी को सांबा के विजयपुर में पीएम मोदी की रैली है। वह यहां लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही एम्स जम्मू की आधारशिला भी रखेंगे।

सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि सांबा जिले के विजयपुर इलाके के पास कुछ आतंकी मूवमेंट के इनपुट मिलने के बाद से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पीएम के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा पूरी तरह से चुस्त है। जिसे भेद पाना असंभव है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयपुर दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। लगभग 4 हजार सुरक्षा कर्मियों के अभेद घेरे में पीएम मोदी की रैली होगी। पूरे सांबा जिले से लेकर कठुआ के लखनपुर तक नेशनल हाईवे पर सिक्योरिटी कड़ी रहेगी। 
विज्ञापन

स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के अधिकारियों ने भी रैली स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, सांबा जिले की 10 पुलिस कंपनियां पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सेना की टुकडि़यां भी मोर्चा संभालेंगी।
 
सांबा बार्डर से हाईवे तक सभी चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वेन्यू स्थल को 20 दिन पहले ही सील कर दिया गया था। सांबा के एसएसपी कौशल शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। 

अभेद सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। बार्डर से लेकर शहर तक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस मिलकर सुरक्षा बंदोबस्त कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें