रेलवे स्टेशन टैक्सी स्टैंड पर हुआ कार्यक्रम, परिवहन मंत्री रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सड़क सुरक्षा माह के तहत टैक्सी ऑपरेटर यूनियन रेलवे स्टेशन ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें टैक्सी चालकों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही सरकारी योजनाओं बारे में जागरूक भी किया गया।
शिविर में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने भी स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में बीपी, शुगर का टेस्ट करने के साथ उनकी आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
शिविर में चालकों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि चालकों की नियमित स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए, ताकि सड़क हादसों की संभावनाएं कम हों। परिवहन मंत्री ने कहा कि चालकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए परिवहन विभाग विभिन्न पहल कर रहा है। कार्यक्रम में डीआईजी शिव कुमार शर्मा, परिवहन आयुक्त, आरटीओ जम्मू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन कश्मीर जाने से जम्मू को होगा नुकसान, हितधारक से करेंगे बात
मंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी तक सीधी ट्रेन चलने से निश्चत रूप से जम्मू को नुकसान होगा। जम्मू के हित प्रभावित न हो इसके लिए सभी हितधारकों से बातचीत करनी होगी। उन्होंने कहा कि 11 सालों में परिवहन क्षेत्र को नुकसान हुआ है। परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों से सुझाव लिए जाएंगे ताकि इस होने वाले संभावित नुकसान को कम किया जा सके। ई-रिक्शा का किराया तय करने पर मंत्री ने कहा कि सभी हितधारक के साथ इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।