अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से संबंधित कानूनों का संकलन उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने जारी किया। कार्यक्रम में कई प्रतिनिधि मंडलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। इनमें आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मासिक प्रोत्साहनों में संशोधन, आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियमित करने की मांगें रहीं। इसके साथ ही कश्मीर श्रमिक संघ महासंघ ने मृत्यु मामलों, वैवाहिक मामलों और अन्य संबंधित मुद्दों से संबंधित मुद्दों के निपटारे की मांग की है।
मुलाकात के दौरान वेरीनाग, कटरा, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ और डोडा के प्रतिनिधिमंडलों ने भी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी दी।