जम्मू। बागवानी की प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह क्षेत्र की विकास सरकार की प्राथमिकता है। यह बात कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास विभाग मंत्री जावेद अहमद डार ने फल मंडी नरवाल में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में कही।
बैठक में फल व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लगभग 70 से 80 प्रतिशत आबादी बागवानी से जुड़ी है। सरकार बागवानों और व्यापारियों की चुनौतियों के प्रति संवेदनशील है। मंत्री ने व्यापारियों को पीक सीजन में फलों के अतिरिक्त भंडारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
फल व्यापारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष परवीन कुमार के नेतृत्व में मंत्री के समक्ष आयातित फलों की गुणवत्ता जांच, अखरोट के लिए उचित ग्रेडिंग सुविधा और विपणन ढांचे में सुधार का मुद्दा उठाया। मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों की चिंताओं पर विचार का आश्वासन दिया।