फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास को बढ़ाने, सेवा वितरण में गुणवत्ता लाने पर हो रहा काम : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षमता निर्माण कार्यक्रम का हुआ समापन, नागरिक को मिलेगी तकनीक पर जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने और सार्वजनिक सेवा वितरण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पर सरकार काम कर रही है। यह बात क्षमता निर्माण कार्यक्रम के समापन मौके सूचना एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम उन्नत डिजिटल युग में आगे बढ़ रहे हैं।
अब आवश्यक है कि हमारे अधिकारी नागरिकों के लाभ के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दे। उन्होंने तकनीकी सशक्तिकरण और क्षमता निर्माण के प्रति जम्मू-कश्मीर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण लोगों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी विभाग के आयुक्त सचिव सौरभ भगत ने कहा कि आईटी विभाग जम्मू-कश्मीर में डिजिटल उन्नति के एक नए युग की शुरुआत के लिए इस तरह के सत्र आगे भी आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के 65 से अधिक वरिष्ठ जेकेएएस अधिकारियों ने भाग लिया। जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, आईओटी सहित उभरती प्रौद्योगिकियों पर जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें