फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लकड़ी के स्टाक और आपूर्ति के लेनदेन के लिए बनेगा आनलाइन पोर्टल

विज्ञापन
नागरिक सचिवालय जम्मू में वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते वन मंत्री जावेद अहमद राणा। 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्री जावेद अहमद राणा ने लकड़ी के स्टॉक और आपूर्ति से संबंधित लेन-देन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने को कहा है। इससे अनियमितताओं को कम करने के साथ प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। इसके साथ अधिसूचित दरों पर खरीद प्रक्रिया आसान होगी और स्टॉक व आपूर्ति की स्थिति पर समय पर अपडेट मिलेगा। नागरिक सचिवालय में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वन विभाग के प्रमुख मुद्दों और विकास योजनाओं की समीक्षा की।
राणा ने प्रभावी सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक मामलों में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। कहा, सभी क्षेत्रों में लकड़ी के समान वितरण सुनिश्चित किया जाए। वनीकरण पर जोर देते हुए उन्नत अनुसंधान के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री के विकास की प्रगति की समीक्षा की गई। जम्मू-कश्मीर में नए स्टोन क्रशर की स्थापना के लिए निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन


वनों की आग से निपटने के लिए संयुक्त नियंत्रण केंद्र स्थापित होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वनों की आग से निपटने के लिए संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। प्राकृतिक कारणों से लगने वाली आग को कम करने के लिए निवारक उपाय के साथ जानबूझकर जंगलों में लगाई जाने वाली आग के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। इस संबंध में पहले ही 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने सोमवार को वन अग्नि प्रबंधन की तैयारियों और कार्य योजना की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए। बताया गया कि सर्दियों में कम वर्षा ने गर्मियों में आग की घटनाओं को लेकर चुनौती बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में अधिकांश अप्रैल से जून के शुष्क और गर्म मौसम में आग की घटनाएं होती हैं। जंगल की आग के लिए संरचित प्रतिक्रिया के लिए एक विस्तृत एसओपी तैयार की जा रही है। एसओपी को पिछली आग की घटनाओं के आधार पर हीट मैप और अग्नि रेखाओं की विशेष केएमजेड मैपिंग के साथ और अधिक विशिष्ट बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें