फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी में इमरजेंसी शेड का इलाज नहीं, बारिश में टपकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए किया था निर्माण
विज्ञापन

बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बढ़ा रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी जीएमसी जम्मू की इमरजेंसी के बाहर नवनिर्मित शेड से पानी टपक रहा है। जितनी बारिश शेड के ऊपर होती है, उतना ही पानी बीच से नीचे गिरता है। इसके अलावा इमरजेंसी के बाहर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बड़ी परेशानी बन चुकी है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले इस शेड का निर्माण इमरजेंसी के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए किया गया था, ताकि इमरजेंसी के भीतर अनावश्यक लोगों की भीड़ को कम किया जा सके। गत बुधवार को हुई बारिश से इमरजेंसी के बाहर भारी जलभराव हुआ।शेड को पूरी तरह से तैयार नहीं किया गया है, जिस कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी पूरा पानी इमरजेंसी के बाहर गिर रहा है। उचित निकासी न होने से जलभराव हो जाता है, जिसे साफ करने के लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों को लगाना पड़ता है। जीएमसी प्रशासन का कहना है कि शेड के निर्माण को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से कहा गया है।
विज्ञापन



शेड की वाटर प्रूफिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। एक हफ्ते में काम पूरा करने का प्रयास रहेगा। अगले हफ्ते से काम शुरू कर देंगे।
- संदीप गुप्ता, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें