फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट: रोहित के तीन गोल से परमा, तो नूर के दो गोल बाबा एफसी ने जीता मुकाबला

Thu, 09 Feb 2023 07:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीजीएम साइंस कॉलेज में खेले गए मुकाबले में बाबा एफसी ने डीएफए पुंछ को 3-1 और परमा एफसी ने नेशनल एफसी को 5-1 से हराया।
विज्ञापन
Jammu Football Tournament - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। जीजीएम साइंस कॉलेज में खेले गए मुकाबले में बाबा एफसी ने डीएफए पुंछ को 3-1 और परमा एफसी ने नेशनल एफसी को 5-1 से हराया। पहला मैच बाबा एफसी और डीएफए पुंछ के बीच खेला गया।

विज्ञापन


मैच में बाबा एफसी ने शानदार शुरुआत की। टीम के लिए पहला गोल शरीफ ने मैच के आठवें मिनट में किया। इसके बाद दूसरा और तीसरा गोल मोहम्मद नूर ने किया। मैच के शुरुआत में गोल करने से बाबा एफसी ने पूरे मुकाबले में डीएफए पुंछ से आगे रहा। इस बीच मैच के 37वें मिनट में डीएफए पुंछ के लिए मोहित ने गोल कर अपनी टीम की उम्मीदों को कुछ हद तक जगाया, लेकिन अन्य कोई भी खिलाड़ी दूरसा गोल नहीं कर सका और टीम को 3-1 से हार मिली।

दूसरा मैच परमा एफसी और नेशनल एफसी के बीच हुआ। इस हाई स्कोरिंग गेम में परमा एफसी के लिए रोहित ने तीन गोल किए। इसके बाद लोविश ने मैच के 17वें मिनट में गोल किया, वहीं अंश और माधव ने एक-एक गोल किया। नेशनल एफसी के लिए एक मात्र गोल मैच के 34वें मिनट में बाबा ने किया। शुक्रवार को एक मात्र मुकाबला यंग रोवर्स और कटड़ा एफसी के बीच दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें