फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से होटल की चिमनी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीसी रोड इलाके में सुबह साढ़े 10 बजे की घटना
विज्ञापन

एक दमकल वाहन की मदद से आधे घंटे में आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के बीसी रोड स्थित एक होटल की चिमनी में रविवार को शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। बस स्टैंड के पास बीसी रोड स्थित होटल रेड रोज के पिछले हिस्से में लगी चिमनी में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।होटल स्टाफ ने आग का पता चलते ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही होटल में लगे उपकरणों से आग बुझाने वाले के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बीसी रोड पर लोगों की भीड़ जमा रही। होटल कर्मचारी के अनुसार पहली मंजिल पर चिमनी से धुआं निकलता देखा, तो तुरंत जांचा की गई। इससे पता चला कि चिमनी में लगे पंखे ने आग पकड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें