फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू फिल्म फेस्टिवल कल से, स्थानीय संग विदेशी कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन तक फिल्मों की स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन और वर्कशॉप होंगी आयोजित
विज्ञापन

- डोगरी फिल्म शाह शनी की स्क्रीनिंग के साथ फिल्म निर्माण व अभिनय पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू में दो दिवसीय जम्मू फिल्म फेस्टिवल का आगाज सोमवार से होगा। कार्यक्रम अभिनव थिएटर और जेकेएएसीएल स्थित राइटर्स क्लब में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल सुबह 11:30 बजे से रात करीब आठ बजे तक चलेगा।
पहले दिन का कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। शुरुआत स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगी। इसके बाद हांगकांग से आए कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत और कला से जुड़ी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद फिल्म और कला जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें विशेषज्ञ और कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। शाम करीब पांच बजे डोगरी फिल्म शाह शनी की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन फिल्म निर्माण, अभिनय और सिनेमा के विभिन्न पहलुओं पर वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रतिभागियों को फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं और अभिनय संबंधी जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार फिल्म क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए ये वर्कशॉप सीखने का अवसर देंगी। फेस्टिवल में फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े दानिश इकबाल, अली गोनी सहित अन्य कलाकार भी शामिल होंगे। स्थानीय कलाकारों के साथ विदेशी कलाकारों की भागीदारी से फेस्टिवल को जम्मू के कला और सिनेमा जगत के लिए एक मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें