फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व के आसपास होगा जम्मू महोत्सव

Mon, 14 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब छह साल के बाद बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला जम्मू महोत्सव का आयोजन लोहड़ी पर्व के आसपास होगा। वर्ष 2015 में इसका आयोजन होना था, लेकिन आयोजित करने वाली कंपनियों के कम रिस्पांस के चलते विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, टेंडर में कंपनियों के लिए ट्रांजेक्शन दो करोड़ रुपये रखा गया था। दो करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाली कंपनियां नहीं मिल रही हैं। इसकी वजह से अब घटाकर पचास लाख रुपये ट्रांजेक्शन राशि की गई है। विभाग को उम्मीद है कि अब कुछ कंपनियां आगे आएंगी।

पर्यटन विभाग के निदेशक सुशील कुमार अत्री ने कहा कि जम्मू फेस्टिवल को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना है इसलिए ट्रांजेक्शन राशि दो करोड़ रुपये रखी गई थी।
विज्ञापन


जम्मू में कंपनियों का टर्नओवर इतना है नहीं, इसलिए कम रिस्पांस आ रहा था। अब फिर से टेंडर किया गया है। इसमें पचास लाख रुपये ट्रांजेक्शन रखा गया है। उम्मीद है कि अब टेंडर वाले आगे आएंगे।

अत्री का कहना है कि जम्मू फेस्टिवल हर हाल में आयोजित किया जाएगा। लोहड़ी पर्व के आसपास इसका आयोजन किया जाएगा। आयोजन में क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जो कंपनी अच्छा लेकर आएगी, उसी को जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें