फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जम्मू फेस्टिवल में होगी बॉलीवुड की धूम

Sun, 01 Nov 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर से बॉलीवुड और नामी कलाकारों का लाइव शो देखने को मिल सकता है। पर्यटन विभाग जम्मू फेस्टिवल को भव्य रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन


यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पर्यटन को बड़े पैमाने पर ले जाने की पहल शुरू कर दी है। राज्य में बॉलीवुड हस्तियों को अधिक से अधिक आमंत्रित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पर्यटन विभाग ने नामी इवेंट मैनेजमेंट और एजेंसियों को आयोजन करने के लिए आमंत्रित किया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक (पब्लिसिटी) ने इस संबंध में टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


आनलाइन होने वाली टेंडरिंग वित्तीय और तकनीकी होगी। पर्यटन विभाग के निदेशक फारूक शाह ने बताया कि नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में आयोजन कराए जाने की संभावना है।

शाह का कहना है कि 2008 के बाद 2015 में होने वाला जम्मू फेस्टिवल अब तक का भव्य आयोजन होगा। नामी कलाकारों और फिल्मी हस्तियों के शो कराने पर भी जोर लगाया जा रहा है।

हमारी कोशिश है कि ऐसे शो कराए जाएं, इसके लिए होम वर्क शुरू कर दिया गया है। प्रोफेशनल इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और एजेंसियों को आयोजन का जिम्मा देेने के पीछे यही कारण है कि आयोजन भव्य होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2008 में जम्मू फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी। इसमें पंजाबी गायक जसवीर जस्सी, बॉलीवुड गायक सोनू निगम, बद्दाली ब्रदर्स, हास्य कलाकार गुरप्रीत गुग्गी, भगवंत मान के शो हुए थे। इसके अलावा, भव्य आतिशबाजी, डांस शो, डांडिया भी आयोजन के अहम हिस्सा थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें