फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नीट आज, सुबह 11 से प्रवेश, डेढ़ बजे बंद हो जाएगा गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 14 हजार से अधिक उम्मीदवार, 33 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा आज होगी। जिले में 14 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे, जिसके लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए है। पिछले साल नीट परीक्षा को लेकर हुए विवाद के बाद इस बार जिले में सभी परीक्षा केंद्र सरकारी संस्थानों में बनाए हैं, जहां सुरक्षा के सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए है।
शनिवार को दोपहर बाद ही शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी थी। यहां दोपहर बाद कक्षाएं नहीं हुई। नीट परीक्षा आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी, लेकिन विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में आने को कहा है। दोपहर डेढ़ बजे केंद्र के गेट बंद हो जाएंगे जिसके बाद किसी भी प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों को अपने वैध पहचान पत्र के साथ आना होगा। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर उनकी जांच होगी। एनटीए ने 30 अप्रैल को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे। इसके बाद गाइडलाइंस भी जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर ये लेकर जा सकते है
-ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और सैनेटाइजर की छोटी बोतल ले जा सकते हैं
-सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म लेकर जाना न भूलें
-आईडी कार्ड जैसे-आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, 12वीं बोर्ड की मार्कशीट, पासपोर्स, राशन कार्ड या आधार एनरोलमेंट स्लिप लेकर जाएं
-इन डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी या डिजिटल कॉपी एग्जाम सेंटर पर मान्य नहीं होंगी
-एग्जाम पूरा होने के बाद कैंडिडेट्स ओरिजिनल ओएमआर शीट और एडमिट कार्ड इंविजिलेटर को सब्मिट कर दें
-कैंडिडेट्स को एक दिन पहले एग्जाम सेंटर पर जाकर देखना चाहिए
-

एग्जाम सेंटर पर ये बैन है

-बड़े बटन वाले कपड़े और मोटे सोल वाले जूते पहनकर न जाएं।
-किसी भी तरह का स्टडी मैटीरियल जैसे नोट्स, पेपर का टुकड़ा, जोमैट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्टेशनरी और पेन ड्राइव जैसी चीजें न लेकर जाएं
-मोबाइल फोन्स, ब्लूटूथ डिवाइसेज, इयरफोन्स, माइक्रोफोन्स, पेजर्स, स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड्स जैसे कम्यूनिकेशन डिवाइसेज एग्जाम सेंटर पर बैन है
-वॉलेट, सनग्लासेस, बेल्ट, कैप, ब्रेसलेट, कैमरा, ज्वैलरी या किसी भी तरह का मेटल का सामान एग्जाम सेंटर पर अलाउड नहीं है
-खुला या पैक किया गया खने का सामान एग्जाम सेंटर पर लोक न जाएं
-ब्लूटूथ गैजेट्स, स्पाई कैमरा, जैसा कोई सामान लेकर न जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें