फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईपीएफओ एक लाख अस्थायी कर्मियों को ईपीएफ के लिए करेगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) निजी क्षेत्र के साथ ही अब सरकारी विभागों में सेवारत अस्थायी कर्मचारियों का ईपीएफ कटवाएगा। इसके लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

ईपीएफओ के अनुसार सरकारी विभागों में सेवारत अस्थायी, अनुबंध कर्मचारी और पार्ट टाइमर कर्मचारी सेवाएं तो दे रहे हैं मगर इनको कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाएगी। ईपीएफ कटने के बाद पेंशन और बीमा सुविधा से भी जुड़ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेशभर में अलग-अलग विभागों में 61 हजार अस्थायी कर्मचारी, 50 हजार के करीब अनुबंध कर्मी तो पांच हजार से ज्यादा पार्ट टाइमर कर्मचारी सेवारत हैं। इन कर्मचारियों से सरकारी विभागों में काम तो लिया जा रहा है मगर हर माह मानदेय जारी हो रहा है। इस मानदेय में ईपीएफ की राशि नहीं कट रही है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें