फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छह घंटे तक कट रही बिजली, लो वोल्टेज से भी लोग बेहाल, बढ़ा जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोड 1400 मेगावाट पहुंचते ही बढ़ीं दिक्कतें, लो वोल्टेज से जल रहे बिजली के उपकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बिजली लोड दो दिन में 1320 से 1400 मेगावाट पार कर गया है। वहीं, बिजली की आपूर्ति 1250 मेगावाट तक हो रही है। शहर में शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली की कटौती व लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों को दिनभर बेहाल किया। इस कारण कई जगह पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
गर्मी के दौरान शहर में बिजली की कटौती के साथ ही पानी की समस्या गहरा गई है। सबसे ज्यादा परेशानी पुराने शहर, जानीपुर, राजपुरा, तालाब तिल्लो, गोल गुजराल, गंग्याल और कुंजवानी सहित कई इलाकों में पेश आ रही है। बिजली दिन और रात करीब पांच से छह घंटे तक गुल रही है।
विज्ञापन

बिजली कॉरपोरेशन के अनुसार लोड बढ़ने के कारण परेशानी आ रही है। इसके अलावा तालाब तिल्लो, गोल गुजराल, भगवती नगर में लो वोल्टेज से लोग दिनभर परेशान रहे। इससे बिजली उपकरण जले हैं। बिजली की आंखमिचौली के कारण बाहु फोर्ट के कासिम नगर, कालिका कॉलोनी, कासिम नगर, नरवाल, पुराना शहर के जैन बाजार, जुलाखा मोहल्ला, तालाब तिल्लो, भगवती नगर में पानी की किल्लत रही है।
पानी न आने के कारण लोगों ने रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए टैंकर हायर करने पड़े। जल शक्ति विभाग के पास टैंकर के लिए 600 से ज्यादा काॅल आईं, जिनमें से सिर्फ 250 कॉलों पर ही आपूर्ति हो पाई है। बिजली और पानी न होने से करीब चार लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन



इन जगहों में जले ट्रांसफार्मर
नगरोटा, सुजवां, सिद्दड़ा और जानीपुर में ट्रांसफार्मर जले। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है। इस दौरान लोगों को गर्मी के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

कोट
लोड बढ़ने के कारण कटौती हो रही है। कुछ जगहों में ट्रांसफार्मर जले हैं। इनको बदला गया है। लोग जरूरत के हिसाब से बिजली का प्रयोग करें।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
-
कोट
बिजली कटौती के कारण कुछ इलाकों में समस्या आई थी। यहां पर समाधान किया गया है। टैंकर भी मुहैया करवाए गए हैं।
- आशीष गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें