फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Result: घाटी फिर बनी तारणहार... नेकां का दबदबा बरकरार, 35 सीटें जीतीं, अनंतनाग में गठबंधन का क्लीन स्वीप

Wed, 09 Oct 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में घाटी फिर तारणहार बनी है। नेकां का दबदबा बरकरार दिखाई दिया है। 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 
विज्ञापन
Jammu Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेका) कुल 42 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। नेकां को कश्मीर में 35 जबकि जम्मू संभाग में सात सीटें हासिल हुई। घाटी में भाजपा इस बार भी कमल खिलाने में असफल रही।
विज्ञापन


कांग्रेस को छह सीटें (कश्मीर में पांच और जम्मू में एक), पीडीपी को कश्मीर संभाग में तीन सीटें मिलीं, जबकि पार्टी जम्मू संभाग में खाता नहीं खोल पाई। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को कश्मीर संभाग में एक सीट हासिल हुई है। सात निर्दलीय उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब हुए, जिनमें से जम्मू में पांच और कश्मीर संभाग में दो हैं।

श्रीनगर जिले की आठ सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत हासिल की। लाल चौक से अहसान परदेशी, हजरतबल से सलमान अली सागर, खानयार से अली मो. सागर, हब्बाकदल से शमीमा फिरदौस, छानपोरा से मुश्ताक गुरु, जडीबल से तनवीर सादिक, ईदगाह से मुबारक गुल और सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कर्रा ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


बडगाम जिले की पांच सीटों पर भी नेकां ने कब्जा जमाया। बडगाम से उमर अब्दुल्ला, बीरवाह से डॉ. शकी बानी, खान साहिब से सैफुद्दीन भट्ट, चरार-ए-शरीफ से अब्दुल रहीम राथर और चाडूरा से अली मोहम्मद डार ने जीत हासिल की। गांदरबल जिले की दो सीटों पर भी नेकां का दबदबा बरकरार रहा। गांदरबल से उमर और कंगन विधानसभा क्षेत्र से मियां मेहर अली ने जीत का झंडा गाड़ा।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की सात सीटों पर नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने बाजी मारी। इनमें से छह सीटें नेकां, जबकि एक कांग्रेस के खाते में गई है। बारामुला से नेकां के जावेद इसन बेग, सोपोर से नेकां के इरशाद रसूल कार, रफियाबाद से नेकां के जावेद डार, उड़ी से डॉ. सज्जाद शफी, गुलमर्ग से फारूक शाह, पट्टन से जावेद रेयाज बेदार और बागूरा-क्रोरी से कांग्रेस के इरफान हफीज लोन ने जीत दर्ज की। 

 

बांदीपोरा की तीन सीटों पर भी नेकां और कांग्रेस गठबंधन का ही कब्जा रहा। बांदीपोरा से कांग्रेस के निजामुद्दीन भट्ट, सोनावारी से नेकां के हिलाल अकबर लोन और गुरेज से नेकां के नजीर गुरेजी ने जीत हासिल की। कुपवाड़ा की छह सीटों में से तीन पर नेकां का, जबकि पीडीपी, निर्दलीय (एआईपी) और पीसी ने एक-एक सीट हासिल की। 

 

कुपवाड़ा में पीडीपी के फैयाज मीर, बेगाम में नेकां के सैफुल्लाह मीर, करनाह में नेकां के जावेद मिर्चल, लोलाय में नेकां के कैसर जमशेद लोन, हंदवाड़ा में पीसी के सज्जाद लोन और लंगेट में एआईपी के खुर्शीद अहमद शेख ने जीत हासिल की।

अनंतनाग जिले में गठबंधन का क्लीन स्वीप
दक्षिण काश्मीर के अनंतनाग जिले की सात सीटों में पांच नेका, जबकि दो कांग्रेस के खाते में गई हैं। यहां भी गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया है। अनंतनाग से कांग्रेस के पीरजादा मोहम्मद सईद, अनंतनाग पश्चिम से नेकां के अब्दुल मजीद लारमी, डूरू से कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर, कोकरमाग से नेकां के जफर अली खटाना, श्रीगुफवारा बिजबिहड़ा से नेकां प्रत्याशी बशीर वीरी, शांगस से नेकां के रेयाज खान और पहलगाम से नेकां के ही अल्ताफ वानी कलू ने जीत दर्ज की है।

कुलगाम की सीटों पर भी गठबंधन का कब्जा रहा है, जहां दो सीटें नेकां और एक सीपीआईएम के खाते में गई है। कुलगाम से सीपीआईएम के मोहम्म यूसुफ तारिगामी, डीएच पोरा से नेकां को सकीना इट्टू और देवसर से नेकां के उम्मीदवार पीरजादा फिरोज ने जीत प्राप्त की है।

 

पुलवामा की चार सीटों पर नेकां-पीडीपी का स्कोर 2-2 रहा। पुलवामा से पीडीपी के वहीद पर्रा और त्राल से पीडीपी के रफीक नाइक जीते। पांपोर से नेकां के हसनैन मसूदी और राजपोरा से नेकां के मोहिउद्दीन मीर ने जीत हासिल की। 

 
विज्ञापन

शोपियां की दो सीटों में शोपियां में निर्दलीय (पूर्व नेकां) उम्मीदवार शबीर कुल्ले और जैनापोरा से नेकां के शौकत हुसैन गनई ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें