फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव चार से, एनआरएमयू ने रैली से दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
2400 सदस्य मतदान में लेंगे हिस्सा, प्रचार जोरशोर से जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे यूनियन मान्यता चुनाव देश भर की तरह जम्मू-कश्मीर में चार से छह दिसंबर को होगा। इसमें 2400 सदस्य मतदान करेंगे। इसके लिए जम्मू में दो, उधमुपर, कटड़ा और कठुआ में एक-एक पोलिंग बूथ बनाया गया है। चार और पांच दिसंबर को कार्यालयों में कार्यरत स्टॉफ मतदान करेंगे, जबकि छह दिसंबर को रनिंग स्टाॅफ हिस्सा लेगा।
उधर, चुनावों के लिए प्रचार जोरशोर से जारी है। रविवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) ने रैली निकाल कर एकजुटता व ताकत का प्रदर्शन किया। रैली वेस्ट रेलवे कॉलोनी से शुरू हुई और ईस्ट कॉलोनी से गुजरते हुए स्टेशन के बाहर खत्म हुई। इसमें ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया। लाल झंडे के साथ कर्मियों ने चुनाव के लिए हुंकार भरी। मंडल अध्यक्ष शैंबर सिंह ने कर्मियों को संबोधित किया। शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह ने जीत की उम्मीद जताई है। इस मौके पर रामपाल, बृजमोहन, अमित केरनी, रणजीत पासवान जेपी सिंह, ओबीसी सचिव अजय राजराह, अध्यक्ष संतोष, एमडी मीणा और प्रभारी प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें