फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चौथी पीढ़ी के लिए नए बाजार विकसित करने की जरूरत

विज्ञापन
संजय गुप्ता
विज्ञापन
- चैंबर चुनाव में समर्थन मांग रहे प्रत्याशियों के समक्ष कारोबारी उठा रहे मांग
विज्ञापन

- व्यापारी बोले, वेयर हाउस में जगह पड़ रही कम, नए कांप्लेक्स व न्यू स्मार्ट सिटी विकसित हो

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर की आबादी के लिहाज से जहां पुराने बाजारों में व्यापार की गतिविधियां बढ़ नहीं रहीं, वहीं नई दुकानें खोलने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में व्यापारियों की पुरानी मांग है कि नए बाजार विकसित करने करने के लिए सरकार व चैंबर को ध्यान देना चाहिए। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही चौथी पीढ़ी को व्यापारिक माहौल मिलेगा।

चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के लिए 11 मई को मतदान होना है। कई अहम मुद्दों को लेकर जहां प्रत्याशी व्यापारियों के सामने जा रहे हैं। वहीं, व्यापारियों की तरफ से नए बाजार विकसित करने की मांग की जा रही है। इसके पीछे तर्क है कि 50 वर्ष से अधिक समय से चल रहे बाजारों में अब जगह नहीं बची।
विज्ञापन

नई दुकानों,कांप्लेक्स के लिए अलग से जगह की आवश्यकता है, जहां पर व्यापार फले फूले। चौथी पीढ़ी जहां व्यापार के लिए तैयार खड़ी है, लेकिन बुनियाद उनके सामने नहीं है।


नए सिरे से बाजारों का विकास हो
शहर में अब दुकानों, नए बाजार विकसित करने की जगह नहीं है। सरकार व स्थानीय स्तर पर चैंबर को चाहिए कि नए स्मार्ट सिटी का विकास हो। पूर्व में देश के अंदर कई शहर ऐसे हैं जहां पर नए क्षेत्र व बाजार विकसित किए गए हैं। इससे बाजार में उतरने के लिए तैयार चौथी पीढ़ी को व्यापार में मदद मिलेगी।
-राजीव गुप्ता, अध्यक्ष, गुम्मट बाजार एसोसिएशन (जम्मू)


नए बाजार की मांग काफी पुरानी, लेंगे फैसला
शहर में नए बाजार विकसित करने के लिए व्यापारियों की मांग काफी पुरानी है। इस बार चैंबर चुनाव के लिए जहां भी समर्थन मांगने जा रहे हैं वहां यह मांग उठ रही है। इस दिशा में पूरी टीम के साथ चर्चा की जाएगी, ताकि जीतने पर इस दिशा में प्रयास किया जा सकें। यह बेहद जरूरी मांग है। पुराने बाजारों मेंं व्यापार की वृद्धि के लिए कुछ खास रणनीति नहीं रह गई है।
-दीपक अग्रवाल, प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद



वेयर हाउस भी पड़ रहा छोटा
चैंबर चुनाव में भी व्यापारियाें की यह डिमांड रहेगी कि वेयर हाउस की तरह ही अलग से जमीन लेकर बाजार विकसित हों। यहां पर पहले से ही जगह कम है। ऐसे में नई दुकानें नहीं बनाई जा सकतीं। व्यापारियों की अगली पीढ़ी तैयार है। ऐसे में वह व्यापार के लिए कहां जाएंगे। सरकार को व चैंबर को इस दिशा में सोचना होगा।
विज्ञापन

-बिशनदास, अध्यक्ष, फूड ग्रेन एसोसिएशन (जम्मू)



अब गलियों में सिमट चुका व्यापार
शहर में जितने भी पुराने बाजार हैं चाहे कनक मंडी हो, वेयर हाउस हो और जैन बाजार हो इन सभी जगह अब नई दुकानें नहीं खोली जा सकतीं। चैंबर चुनाव में प्रत्याशियों के सामने इस समस्या को रखा जा रहा है। इसका निस्तारण होना बेहद जरूरी है।
-संजय गुप्ता, अध्यक्ष, रघुनाथ बाजार बिजनेसमैन एसोसिएशन (जम्मू)

संजय गुप्ता

संजय गुप्ता

संजय गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें