फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेहड़ी वालों से रिश्वत लेते जीएमसी चौकी प्रभारी व उसका चालक रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर पाई सफलता
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों के घरों की भी ली तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रेहड़ी वालों से 13 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू के चौकी प्रभारी व उसके चालक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए एसीबी ने जाल बिछाया था। साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनके आवास में दबिश दी।
एसीबी को शिकायत मिली थी कि जीएमसी चौकी प्रभारी पीएसआई मुर्तजा रहमान और चालक एसपीओ हिमांशु शर्मा ने जीएमसी जम्मू के गेट के साथ रेहड़ी लगाने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने मना किया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

जांच के बाद चौकी प्रभारी की ओर से रिश्वत की मांगने की पुष्टि हुई। राजपत्रित रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाया। इसके बाद आरोपी पीएसआई और उसके चालक को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 13 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद की है। बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोनों आरोपियों के घरों की तलाशी ली गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एसीबी जम्मू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

..............................
रेहड़ी चालकों ने ये भी लगाए आरोप
जीएमसी के बाहर रेहड़ी लगने वालों ने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा उनसे पांच हजार रुपए प्रति माह देने की मांग की जा रही थी। कभी उन्हें चौकी में बिना वजह बुला लिया जाता था तो कभी उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाते थे। उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि रेहड़ी लगानी है तो पांच हजार रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें