फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidate List: भाजपा ने जारी की जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए एक और लिस्ट, बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे ये

Sun, 08 Sep 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छठी लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची के मुताबिक, कठुआआ से भारत भूषण और उधमपुर पूर्व से आरएस पठानिया मैदान में होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


इस लिस्ट में आरएस पठानिया उधमपुर पूर्व से और नसीर अहमद लोन बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे। करनाह सीट से मो. इदरीस करनाही को टिकट मिला है। हंदवाड़ा सीट से गुलाम मोहम्मद मीर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। गुरेज सीट से फकीर मोहम्मद खान लड़ेंगे। सोनावारी विधानसभा सीट से अब्दुल रशीद खान मैदान में होंगे।

कठुआ सीट से डॉ. भरत भूषण चुनाव मैदान में होंगे, बिश्नाह से राजीव भगत को टिकट मिला है। मढ़ से सुरिंदर भगत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बाहु सीट से पार्टी ने विक्रम रंधावा को टिकट दिया है। इस बार भाजपा ने जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को टिकट नहीं दिया है। 
विज्ञापन


अब तक 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
पूर्वी डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ते थे। परिसीमन के बाद इस सीट का नाम बाहु हो गया। इस सीट पर पार्टी ने गुप्ता की जगह रंधावा पर भरोसा जताया है। पार्टी अब तक 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिसमें 24 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। सभी 24 मुस्लिम उम्मीदवारों को कश्मीर घाटी से जुड़ी सीटों पर टिकट दिए गए हैं। 




विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा। 25 सितंबर को दूसरा फेज की वोटिंग होगी। एक अक्तूबर को तीसरा चरण का मतदान होगा। जबकि चार अक्तूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें