फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल भी पढ़ाई में मदद करता है, बस संभलकर इस्तेमाल करें : आंचल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेके बोर्ड की टॉपर ने अमर उजाला के साथ मनाया सफलता का जश्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की टॉपर आंचल परिहार ने अमर उजाला के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने अनुभव भी साझा किए। साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए कुछ टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल भी पढ़ाई में मदद करता है, बस संभलकर इस्तेमाल करें।

मूलरूप से डोडा निवासी आंचल का परिवार जम्मू शहर के कच्ची छावनी स्तिथ तांगे वाली गली में रहता है। एसपी स्मार्ट स्कूल की 12वीं की छात्रा आंचल ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 495 (95 फीसदी) अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए आंचल ने कहा कि उन्हें शुरू से ही घरवालों और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। इसलिए, मैंने भी घरवालों और शिक्षकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए पूरे दम से पढ़ाई की। मुझे शुरू से ही भरोसा था कि बहुत अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन



किताबों के साथ-साथ स्मार्टफोन की भी लें मदद
आंचल ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को टिप्स देते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के लिए किताबों के साथ-साथ स्मार्टफोन भी बहुत जरूरी है। कई चीजें ऐसी हैं, जो किताबों में नहीं मिलतीं। कई चीजें ऐसी भी हैं, जो मोबाइल में नहीं मिलतीं। इसलिए, पढ़ाई के लिए दोनों का सामजस्य बहुत जरूरी है। हालांकि, मोबाइल का सीमित उपयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें