फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमवीडीयू का दीक्षांत समारोह फरवरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यूनिविर्सटी (एसएमवीडीयू) का 10वां दीक्षांत समारोह 14 से 16 फरवरी के बीच किसी एक तिथि में होगी। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण दीक्षांत समारोह स्थगित किया गया जो 27 दिसंबर को होना था।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 911 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के 485 मेधावियों को उपराष्ट्रपति डिग्रियां देंगे। समारोह में पीएचडी, एमटेक, एमबीए, एमएसी, एमएससी इंटीग्रेटेड, एमए, बीटेक, बी आर्च, बीएसई, बीए आनर्स और बीबीए अनार्स के छात्र शामिल होंगे। इसमें 34 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। एसएमवीडीयू ने उपराष्ट्रपति के कार्यालय को 14 से 16 के बीच की तिथि भेजी है, जिसके एक का चयन किया जाएगा। विवि में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें