फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंपियनशिप के लिए जेयू की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
वुमन वेटलिफ्टिंग टीम अपने कोच के साथ फोटो जेयू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय की वुमन वेटलिफ्टिंग टीम की तीन खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी (वुमन) चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने खेल कौशल और विवि के समर्थन से इस उपलब्धि को हासिल किया है।
चयनित होने वाली खिलाड़ियों में मसीबा कौसर, एकम कौर और कौशकी शामिल हैं। इनका चयन प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब) द्वारा आयोजित नॉर्थ-ईस्ट इंटर-यूनिवर्सिटी (महिला) चैंपियनशिप 2024-25 में किए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया है।
विज्ञापन

नॉर्थ-ईस्ट इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें प्रिया मेहरा, रिया कुमारी, मसीबा कौसर, एकम कौर, वंशिका और कौशकी शामिल थीं।
विज्ञापन

कोच रवि सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने अपनी तैयारी को पुख्ता किया था। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें