जम्मू विश्वविद्यालय और जेकेएएसीएल की ओर से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) के सहयोग से उर्दू और गोजरी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें उर्दू और गोजरी के पारस्परिक संबंध को लेकर चर्चा हुई। संगोष्ठी में उपस्थित जल शक्ति, पारिस्थितिकी और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने गोजरी भाषा की सांस्कृतिक विरासत और उर्दू व गोजरी के आपसी संबंधों को ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय में गुज्जर और पहाडी़ सांस्कृतिक केंद्रों की स्थापना का प्रस्ताव रखा और जनजातीय विभाग से पूर्ण समर्थन की बात कही। जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने भाषाओं को रोजगार और तकनीकी विकास से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। संगोष्ठी में मुशायरे का आयोजन भी किया गया।