अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इग्नू की दिसंबर 2024 की टर्म-एंड परीक्षाएं शुरू हो गई है। ये परीक्षाएं 9 जनवरी 2025 तक चलेगी। क्षेत्रीय इग्नू केंद्र के अंतर्गत 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसमें सेंट्रल जेल कोट भलवाल, जिला जेल अंबफला, जिला जेल उधमपुर और जिला जेल कठुआ में विशेष रूप से जेल कैदियों के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं उत्तरी कमान उधमपुर में विशेष रूप से सेना कर्मियों के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। सोमवार से परीक्षा शुरू हुई। एआरडी, डॉ. संदीप गुप्ता व डॉ. आशा उपाध्याय की एक फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने सरकारी एमएएम कॉलेज, जम्मू, सरकारी डिग्री कॉलेज, कुंजवानी, राजनीत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जम्मू में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने एआरडी, डॉ. विक्रम सिंह के साथ सरकारी डिग्री कॉलेज पलौरा मिश्रीवाला में परीक्षा केंद्र का दौरा किया।
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि परीक्षा अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों, फ्लाइंग स्क्वायड सदस्यों और अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पूरे क्षेत्र में परीक्षाएं सुचारू रूप कराई जाएंगी।