फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सफाई कर्मचारियों का टोटा, नहीं उठ रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम में 2018 के बाद से सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से कई पद रिक्त पड़े हैं। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।
मौजूदा समय में 3700 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि 2700 ही तैनात हैं। 2018 में वार्डों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान चार नए वार्ड बनाए गए, लेकिन वहां पर सफाई का जिम्मा पहले से मौजूद कर्मियों को ही दिया गया। कम सफाई कर्मी होने से सफाई पर काम समय पर नहीं हो रहा है। वार्डों में हालत यह है कि सफाई कर्मचारी निर्धारित संख्या से आधे ही तैनात हैं। इस कारण सफाई का काम सुबह 11 बजे तक चल रहा है।
पुराने शहर में आने वाले एक से दस वार्ड में सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की मांग उठती रही, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ है। वार्ड 72 से 75 में भी सफाई कर्मचारी निर्धारित संख्या से कम तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ से दस कर्मचारी ही सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, 2017 में 500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ हुई थी, लेकिन यूटी बनने के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें