आवेदन की आखिरी तिथि 4 जून, प्रवेश जेईई मेंस की मेरिट के आधार पर
दोनों ही पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी के जंगलोट (कठुआ) स्थित कैंपस यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) से बीटेक करने का अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये प्रवेश जेईई मेंस-2025 की मेरिट के आधार पर होंगे। फिलहाल, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के साथ ही बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया जा सकता है।
इन दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेशार्थियों के लिए 60-60 सीटें उपलब्ध हैं। बिना लेट फीस प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है। 110 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन 10 जून तक किए जा सकेंगे। चयनित प्रवेशार्थियों की सूची वेबसाइट https://uiet.kathuaaccampus.in/ पर 12 जून से उपलब्ध हो जाएगी।
प्रवेशार्थी इस कोर्स और कैंपस के बारे में अधिक जानकारी जम्मू विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jammuuniversity.ac.in से ले सकते हैं। यूआईईटी के इन बीटेक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी या 10+2 की मेटिर के आधार पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अलग से प्रक्रिया की जाएगी।