फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे छात्र

विज्ञापन
प्र​शिक्षण के दौरान अपनी बात रखते प्र​शिक्षक फोटो कॉलेज
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन कनाल रोड में पांच दिवसीय नागरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन कनाल रोड में सोमवार को पांच दिवसीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को आवश्यक आपदा तैयारी कौशल और आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों से लैस करना है।
पहले दिन विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सरिता डोगरा और महिला विकास प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. शुभ्रा जम्वाल के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वार्डन परमजीत कुमार, उप मुख्य वार्डन आर. विजय मगोत्रा, प्रशिक्षण प्रभारी एसआई राम दयाल सैनी और प्रशिक्षण प्रशिक्षक राजिंदर कुमार और सुजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 100 से ज़्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ज्योति परिहार ने युवाओं को आपातकालीन स्थितियों में बेहतर बचाव के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें