फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा हत्या मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के राजपुरा में रविवार आधी रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह चारों मृतक मदन लाल के रिश्तेदार हैं। उनकी पहचान आशोक कुमार, साहिल बडयाल, अमन बडयाल और ऋषि के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।
मदन के बेटे संजय कुमार का आरोप है कि उसके रिश्तेदार घर में जबरन घुसे और मारपीट के बाद पिता को छत से नीचे फेंक दिया। दूसरी तरफ हिरासत में लिए लोगों के परिजनों का दावा है कि मृतक के बेटों ने घर में घुसकर मारपीट की चेतावनी दी थी। चारों आरोपियों में से एक की बहन ने आरोप लगाया कि मृतक के बेटे ने मेरा अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया था।
विज्ञापन

इस वजह से भाई को गुस्सा आ गया। वह वीडियो को लेकर मृतक के घर गया था, ताकि उससे इस बारे बात कर सके। जब भाई मदन लाल के घर गया तो उस पर ही हमला कर दिया गया। बताया कि मृतक उसका फूफा था, जिनकी मौत छत से गिरने से हुई है न कि किसी हमले में।

पैसों के लेनदेन के लगे आरोप
एक तरफ मृतक के बेटे ने पुलिस को बयान दिया है कि हमलावरों से पैसे लेने थे। वे लोग पैसे नहीं देना चाहते थे। इसलिए पिता की हत्या कर दी। दूसरी तरफ हमलावरों में से एक की बहन का कहना है कि यह पैसे सट्टे के थे। हालांकि, पैसे लौटाने के लिए भी कहा था। बावजूद इसके पैसे लौटाने के लिए लगातार धमकाया जा रहा था।
विज्ञापन


मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात स्थल को संरक्षित कर लिया है। मामले की जांच जारी है। दोनों तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं। हत्या छत से नीचे गिरने पर हुई या फिर छत से गिराया गया। ये जांच का विषय है।
- डीएसपी, सतीश कुमार, बख्शी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें