फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केवल सूदन शर्मा बने डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष

विज्ञापन
सभा के सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष। स्रोत : सभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। डोगरा ग्रामीण ब्राह्मण सभा समिति की एक विशेष बैठक सोमवार को हुई। इसमें सर्वसम्मति से केवल सूदन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा द्वारा खराब स्वास्थ्य के कारण समय से पूर्व पद त्यागने के बाद लिया गया। बैठक में सभा के सदस्यों ने केवल सूदन शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाज के उत्थान के लिए सशक्त नेतृत्व की अपेक्षा की।
बैठक के दौरान सभा की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की गई और ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सभा ने सरकार से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित रूप से सशक्त बनाने के लिए यह एक अहम कदम होगा। इसके अतिरिक्त, नौकरियों और शिक्षा में जनरल कैटेगरी की घटती हिस्सेदारी पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। सभा ने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया और कहा कि सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव-निर्वाचित अध्यक्ष केवल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। समाज की सेवा और ब्राह्मण उत्थान के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। इस अवसर पर नीलकंठ शर्मा, भगवान दास, पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, मदन लाल शर्मा, कैप्टन विजय शर्मा, अशोक शर्मा, कैप्टन कमल शर्मा, रोमेश सूदन, पूर्व सरपंच अंजली शर्मा, रोमेश शर्मा, अंकुश शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें