फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में जांचा 203 लोगों का स्वास्थ्य

Sat, 18 Jan 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर उदयवाला में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर उदयवाला की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 203 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित कीं। साथ ही ब्लड शूगर, एचबीए1सी और स्पाइरोमेट्री की भी जांच की गई।
वहीं, शिविर में सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू के सहयोग से 6 माह से 16 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में जम्मू नॉर्थ के विधायक शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मिशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों से चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में रामकृष्ण मिशन जम्मू के सचिव स्वामी यज्ञधरानंद ने श्री रामकृष्ण देव, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मासिक आधार पर ऐसे शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की।
शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरा सिंह और एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. जसप्रीत सिंह सहित 12 डॉक्टरों ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें