जयंती पर आंबेडकर हाल नागबनी में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर की 134वीं और विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 197वीं जयंती शुक्रवार को आंबेडकर हाल नागबानी में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें दोनों को याद किया गया।
समारोह की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्य सचिव बीआर कुंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले अपना पूरा जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान में समर्पित कर दिया। सामाजिक कुरीतियों का सदैव पूरी ताकत से विरोध किया।
गुरदीप गिरी महाराज ने कहा बाबा साहब के कार्यों को याद किया। इस मौके पर रजत रमित, बीडी थापा, केके गोरका, सिकंदर लाल, पूर्ण चंद, शैलो राम भगत, राम प्रकाश, जगजीवन लाल, सतपाल और शिवराम आदि मौजूद रहे।