संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। दोमाना पुलिस थाना के अंतर्गत बॉर्डर पुलिस चौकी सांदवा ने एक नशा तस्कर को गांजे और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ के चंपा निवासी भुवन प्रसाद केवट के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी राजवीर सिंह भाऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमावर्ती क्षेत्र भगतपुर में रिंग रोड के पास नियमित गश्त पर थी। इस दाैरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर उसके बैग से दो किलो गांजा और एक पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोमाना पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।