फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगो को दी प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी

Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। नगर निगम की ओर से वीरवार को घो मन्हासा में शिविर लगाकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की जानकारी दी गई। इस दौरान नगर निगम कमेटी घौ मन्हासा के ईओ देव राज कहा कि सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सी योजनाएं चला रही है। इन्हीं में सरकार की एक योजना है पीएम आवास योजना। इसमें सरकार गरीब जरूरतमंदों को घर बनाने के लिए मदद देती है।
केन्द्र सरकार ने योजना का नया प्रारूप पीएम आवास योजना 2.0 शुरू की है। इसके तहत झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यकों, विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और समाज के बाकी वंचित वर्गों पर खास तौर पर ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा, सफ़ाई कर्मी, रेहड़ी-पटरी वाले, कारीगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इस योजना के तहत सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कमेटी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा के वशिष्ट नेता राजेन्द्र सिंह चिब कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सीएससी सेंटर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद मनोहर लाल भगत, वरिंदर शर्मा, बच्चन लाल, सनी प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें