डोगरा सदर सभा के सदस्यों बैठक कर स्थिति पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डोगरा सदर सभा (डीएसएस) जम्मू-कश्मीर की वीरवार को अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बढ़ते आतंकवाद पर चिंता जताने के साथ ही सरकार से कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्ट लगातार संकेत दे रही है पाकिस्तान की आईएसआई इस क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले आतंकवादी गुर्गों को रसद सहायता, हथियार व प्रशिक्षण दे रही है। सन्याल वन और जखोले गांव में हिंसक मुठभेड़ हुई थी। इसमें जुथाना क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
बधोता में पांच जवान और चोचरूगला व धन्नू परोल में दो पुलिस कर्मी बलिदान हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत है। माहौल खराब हो रहा है। सभा सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांंग करती है। बैठक में कर्नल करण सिंह जम्वाल (उपाध्यक्ष), एडवोकेट एचसी जलमेरिया (जनरल सेक्रेटरी), जीए ख्वाजा (एडिशनल जनरल सेक्रेटरी), एडवोकेट गंभीर देव सिंह चाढ़क सीनियर अरविंदर सिंह, नसीब सिंह, नरिंदर सिंह जम्वाल आदि मौजूद रहे।