फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब एक क्लिक पर मिलेगी डोगरा राजवंश की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अभिलेखागार विभाग ने जम्मू संभाग के 50 लाख अभिलेखों का किया डिजिटलीकरण
विज्ञापन

एतिहासिक दस्तावेजों तक आम लोगों की पहुंच इसके लिए जल्द तैयार होगा समर्पित पोर्टल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा राजवंश के समय के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम, कैबिनेट के आदेश, प्रस्ताव, कार्यवाही, दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियां जल्द डिजिटल फार्म पर देखने व पढ़ने को मिलेंगी। इससे जम्मू-कश्मीर पर अध्ययन करने वाले स्कॉलर या लेखकों को वास्तविक जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को मात्र एक क्लिक से डोगरा राजवंश सहित अन्य एतिहासिक दस्तावेजों की जानकारी मिल सकेगी।
सरकार ने डोगरा राजवंश के समय के एतिहासिक अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन कर रहा है। अभी तक डिजिटल हुए अभिलेख, डेटा सेंटर में अपलोड किया जा रहे हैं, ताकि लोग एक समर्पित पोर्टल से इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने ऐतिहासिक अभिलेखों को संरक्षित करने के लिए अभिलेखीय रिकॉर्ड का 100 का फीसदी डिजिटलीकरण कर रहा है। जम्मू संभाग में 50 लाख से अधिक पन्नों को डिजिटल किया गया है। अभिलेखीय रिकॉर्ड की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2010-11 में इस कवायद शुरू की थी।
दिल्ली की एक कंपनी से पृष्ठों का डिजिटलीकरण कराया था। पहले चरण में कुल 1,20,000 पृष्ठों, दूसरे चरण (2012) में 8,04,558 पृष्ठों और तीसरे चरण (2014-15) में 29,64,176 पृष्ठों का डिजिटलीकरण किया गया। अब सभी 50 लाख पृष्ठों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
-
फारसी रिकॉर्ड की 1300 से अधिक फाइलों का डिजिटलीकरण
विभाग द्वारा डिजिटल किए जा रहे या पहले से ही डिजिटल किए जा चुके अभिलेखीय रिकॉर्ड में फारसी रिकॉर्ड की 1300 से अधिक फाइलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वर्नाक्यूलर रिकॉर्ड की 1500 से अधिक फाइलें, सामान्य रिकॉर्ड की फाइलें, राजनीतिक घटनाक्रम की फाइलें, कैबिनेट के आदेशों के कई खंड, महामहिम के आदेश, परिषद के आदेश, कैबिनेट बैठक के मिनट, परिषद के प्रस्ताव और परिषद की कार्यवाही, दुर्लभ पुस्तकों के पृष्ठ, स्वतंत्रता पूर्व अवधि की एल्बम और रिपोर्ट, ऐतिहासिक पुस्तकों, प्रशासनिक रिपोर्ट, मूल्यांकन रिपोर्ट, जनगणना, जम्मू-कश्मीर के अधिनियमों आदि की फाइलें शामिल हैं।

कश्मीर के 50 फीसदी अभिलेखों का डिजिटलीकरण हुआ
कश्मीर संभाग के 50 फीसदी अभिलेखों का डिजिटलीकरण हो चुका है। शेष काम इस साल में पूरा करने का लक्ष्य है। जम्मू-कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अनुसार 100 फीसदी अभिलेखों का डिजिटलीकरण होने के बाद डिजिटल डेटा को डेटा सेंटर में अपलोड किया जाएगा। इसके लिए एक समर्पित पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। उस पोर्टल पर सुरक्षा और किसी भी गोपनीय डेटा को छोड़ अन्य सभी तरह का डेटा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

-
जम्मू संभाग में अभिलेखा रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण पूरा हुआ है। कश्मीर संभाग में 50 फीसदी काम हुआ है। इससे हमें अपने रिकॉर्ड को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
-बृजमोहन शर्मा, प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें