फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परेड सब्जी मंडी का होगा जीर्णोद्धार, बहुमंजिला भवन का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम तैयार कर रहा प्रोजेक्ट, नए परिसर में मिलेगी सुविधाएं, हटाए जाएंगे पुराने भवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम परेड सब्जी मंडी का जीर्णोद्धार करवाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। मंडी करीब तीन कनाल जमीन में है। इसके साथ ही नगर निगम की 10 कनाल से ज्यादा जगह है, जहां क्वार्टर आदि शामिल हैं। मौजूदा समय में मंडी में 80 दुकानें हैं और क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं। इन्हें हटाने के बाद मंडी का दायरा बढ़ाया जाएगा।
एक ही भवन में मंडी को स्थापित करने की योजना है। यहां पर नगर निगम बहुमंजिला इमारत बनाएगा। इसके लिए कैपेक्स के तहत बजट की डिमांड होगी। नगर निगम के अनुसार मंडी का भवन काफी पुराना है। यहां पर दुकानदारों को कम सुविधाएं मिल रही हैं। इस बारे में कई बार शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

पुराने भवन में सुविधाएं दे पाना मुश्किल है। अब मंडी को नए तरीके से बसाने की जरूरत है। मंडी के पास नगर निगम के पुराने आवास भी हैं। यहां पर बीते साल स्लैब गिरने से लोग घायल हुए थे। इन भवनों को भी गिराया जाएगा और मंडी का विस्तारीकरण किया जाएगा। नगर निगम अब प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये की मांग की जाएगी।
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी परियोजना से बने थे स्टाल
स्मार्ट सिटी परियोजना से भी स्टाल तैयार कर दिए गए हैं। दस लाख रुपये खर्च किया गया है। स्टाल देने के बाद कम साइज के होने के कारण दुकानदारों ने विरोध किया था। मंडी में सुविधाएं देने पर मांग की जा रही है।


मंडी में इन कारणों से होती है परेशानी
- स्वच्छ पेयजल के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं
- शौचालय खस्ताहाल
- मंडी को जाने वाला रास्ता खस्ताहाल
- सफाई के उचित प्रबंध नहीं


परेड मंडी को नए सिरे से बसाया जाएगा। पुराने भवनों को गिराकर विस्तारीकरण होगा। प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें