फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अप्रैल तक पूरा होगा बावे वाली माता मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बावे वाली माता के मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है, जिसे अप्रैल माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में 40 फीसदी काम शेष है। दस करोड़ रुपये की लागत से काम करवाया जा रहा है।
प्रोजेक्ट पर काम मई 2022 में शुरू हुआ था, जिसे दिसंबर 2023 में पूरा किया जाना था लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद सितंबर 2024 का समय निर्धारित किया गया। इस दौरान टेंडर प्रक्रिया में देरी होती रही। अब काम अप्रैल माह में पूरा करने का लक्ष्य है। मौजूदा समय में मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार कार्य में शेड निर्माण, बैंच, टाइल बिछाने, काली माता की मूर्ति स्थापित करने सहित पेयजल सुविधा पर काम होना शेष है।
विज्ञापन

परिसर के बाहर फव्वारों की हालत में सुधार हुआ है। यहां पर सजावटी पौधे और रास्तों में टाइल बिछाने पर काम पूरा कर लिया गया है। पार्किंग में भी दस फीसदी काम शेष है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भी काम अधूरा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत काम को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि काम अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ गुज्जर नगर पुल से लेकर बाहु फोर्ट सड़क का सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जाएगा। यहां पर दुकानों को एक जैसे रंग और साइज में तैयार किया जाना है। पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से काम हो रहा है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें