फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केरल ने जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : क्वार्टरफाइनल के पहले दिन जेएंडके ने आठ विकेट पर बनाए 222 रन, तीन बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत के बाद ऑउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में केरल ने जम्मू-कश्मीर को बड़ा स्कोर बनाने से रोका दिया है। एमडी निधीश के पांच विकेट के चलते पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर की टीम आठ विकेट पर सिर्फ 222 रन ही बना सकी है। युद्धवीर सिंह और आकिब नबी नाबाद लौटे हैं।
टॉस हारकर जम्मू-कश्मीर को बल्लेबाजी का न्योता मिला। शुरुआत काफी खराब रही। 24 रन पर पहला विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया 14 रन पर चलते बने। इसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। शुरुआती झटकों के बाद यावर हुसैन (24), कन्हैया वाधवान (48), साहिल लोत्रा (35) और लोन नासिर मुजफ्फर (44) ने पारी को संभाले की कोशिश की। लेकिन, अच्छी शुरुआत करने के बाद भी ऑउट हो गए।
विज्ञापन

कन्हैया वाधवान और साहिल लोत्रा के बीच दिन की सबसे बड़ी 55 रन की साझेदारी हुई। सेट बल्लेबाजों के नियमित अंतराल पर आउट के कारण एक समय बढ़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही जम्मू-कश्मीर को 222 बनाने में आठ विकेट गवां दिए।
विज्ञापन

रविवार को मुकाबले में दूसरे दिन का खेल होना है। केरल के लिए गेंदबाजी में निधीश ने 23 ओवर की गेंदबाजी में 56 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं, जबकि बासिल एनपी, बासिल थंपी और एए सरवटे ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
-
ऐसा रहा मुकाबले का पहला दिन
- जम्मू-कश्मीर पांच साल बाद क्वार्टरफाइनल खेल रहा है
- मैच के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे बड़ी 55 रन की साझेदारी हुई
- कन्हैया वाधवान ने सर्वाधिक 48 रन बनाए
- जम्मू-कश्मीर की तरफ से साहिल लोत्रा ने सर्वाधिक 125 गेंदें खेली
- पहले दिन सिर्फ एक छक्का लगा, आठवें नंबर के बल्लेबाज आबिद मुश्ताक ने लगाया
- केरल ने 86 ओवर की गेंदबाजी में एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें