फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काका और एहसान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा

Thu, 08 Jun 2023 08:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीर बाबा की याद में हर वर्ष गांव में करवाया जाता है विशाल दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के गांव पचेल में बुधवार को गांव स्थित पीर बाबा की याद में विशाल मेला एवं दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। दंगल में जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरे प्रदेशों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में प्रथम स्थान के लिए आगरा के काका और बड़ौदा के एहसान के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। जम्मू के अंकुश सैनी ने कोट भलभाल के सुनील को हराया। कोट भलवाल के सुनील ने रेशम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दंगल में पंचायत के सरपंच सुभाष सैनी मुख्य अतिथि व थाना प्रभारी अरनिया विशेष अतिथि के रूप्में उपस्थित रहे। दंगल कमेटी के प्रधान देवराज, उपप्रधान बोधराज कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, गार सिंह, मोहित चारक, अजय कुमार, बोधराज, सोहन लाल, भारत भूषण, अजय मन्हास तथा पवन कुमार ने बताया कि पीर बाबा की याद में हर वर्ष दंगल कमेटी की तरफ से गांव में विशाल दंगल का आयोजन करवाया जाता है। दंगल का मकसद युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ भी प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सरपंच सुभाष सैनी ने विजेता पहलवानों को इनाम राशि एवं माली देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गणेश सिंह, दर्शन लाल, राजेंद्र कुमार, गोपाल दास सहित दंगल कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें