फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनियंत्रित होकर कार पलटी, दो लोग घायल

Thu, 01 Jun 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। कस्बे के चौकी चौरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के चौकी चौरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्विफ्ट कार (जेके 11 डी 0312) में दो यात्री राजोरी से पठानकोट जा रहे थे। इस दौरान गांव टांडा में तुंगी फॉरेस्ट चौकी के पास तेज गति होने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर भारतीय सेना के क्यूआरटी द्वारा प्रारंभिक सहायता प्रदान की गई। घायलों को कार से बाहर निकाला गया और सेना द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद मरीज को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और सिविल वाहन में सरकारी अस्पताल अखनूर में स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों की पहचान कार सवार दरविंदर कुमार पुत्र यशपाल शर्मा ( 36 ) निवासी राजोरी और अर्नेश कुमार शर्मा पुत्र चमल लाल मेहता(52) निवासी कलाकोट, राजोरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें