फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डंपर से बाइक टकराई एक की मौत, दो घायल

Thu, 01 Jun 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव करियाल खुर्द में मंगलवार देर शाम को मोटरसाइकिल और डंपर की भिड़ंत होने से एक युवक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही डंबर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की देर शाम को रोशन लाल (30) पुत्र हंसराज निवासी अदलेड, सोनू कुमार (28) पुत्र केवल कृष्ण निवासी अदलेड और विनय खोखर (28) पुत्र कुलदीप राज निवासी अदलेड अरनिया से वापस अपने गांव की ओर मोटरसाइकिल से आ रहे थे। जैसे ही वह करियाल मोड़ पर पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर से एक डंपर आ रहा था। जैसे ही मोटरसाइकिल सवार उसे पार करने लगा तो डंपर के पिछले हिस्से से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान तीनों युवक नीचे गिर गए और खून से लथपथ हो गए। लोगों ने तीनों युवकों को वहां से उठाकर गाड़ी में बिठाया और अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। तीनों युवकों को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने रोशनलाल को मृत लाया घोषित कर दिया। विनय खोखर को जीएमसी जम्मू भेज दिया गया और सोनू कुमार को राज्य से बाहर इलाज के लिए भेज दिया गया है। दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है रोशनलाल पेशे से एल्म्यूनियम के दरवाजे लगाने का काम करता था और वह पेशे से मिस्त्री था। वहीं दूसरी और पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और डंपर को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें