फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन, जिलास्तर पर संघर्ष जारी

Mon, 28 Nov 2022 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। अभी तक रिकॉर्ड डिवकॉम कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। सोमवार को कर्मियों ने बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर सहित जिलास्तर पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ रोष जताया। साथ ही मुख्य अभियंता को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि वे 160 दिन से अपनी मांगों के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। अभी तक रिकॉर्ड डिवकॉम कार्यालय में जमा नहीं हो पाया है। बीस दिन पहले रिकॉर्ड मांगा गया था। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को जल्द नियमित किया जाए, 70 माह का वेतन जारी किया जाए और मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें