फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला कॉलेज में मना लोहड़ी और मकर संक्रांति उत्सव

Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
महिला कॉलेज में लोहड़ी मनाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। सरकारी महिला कॉलेज परेड में वीरवार को हर साल की तरह इस बार भी लोहड़ी और मकर संक्रांति का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने लोहड़ी और मकर संक्रांति से संबंधित लोक नृत्य, कविताएं और गीत प्रस्तुत किए।
छात्राओं ने अलाव जलाकर लोहड़ी मनाई और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। उत्सव का आयोजन कॉलेज कि स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी ने किया था। प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कुमार टिक्कू ने बताया कि कॉलेज में त्योहारों को मनाकर छात्राओं को संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन

छठे सेमेस्ट की छात्रा कशिश ठाकुर ने बताया कॉलेज में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मनाकर बहुत अच्छा लगा है। पहले सेमेस्टर की मानवी दुबे ने बताया यह उनकी कॉलेज में पहली लोहड़ी और मकर संक्रांति है। कॉलेज में त्योहार मनाने में मजा आया।
विज्ञापन

छठे सेमेस्टर की छात्रा निर्जला कुमारी ने बताया कि वह पहले भी तीन बार कॉलेज में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व मना चुकी हैं। हर साल पर्व मनाने से बहुत खुशी मिलती है। पहले सेमेस्टर की छात्रा दमनप्रीत कौर ने बताया कि पहली बार कॉलेज में त्योहार मनाकर अच्छा लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें